विक्टोरिया में ई-स्कूटर्स

महीनो के लिए आगे बढ़ाया जा रहा है। निजी स्वामित्व वाले और किराये पर लिए गए ईस्कूटरों का विक्टोरिया भर में कड़े परीक्षण नियमों के तहत उपयोग किया जा सकता है।

सुरक्षित तरीके से सवारी (राइड) करें। नए परीक्षण नियमों के अंतर्गत विक्टोरिया में ई-स्कूटर पर सवारी (राइड) करना वैध है।सवारी करने वालों (राइडर्स) की आयु 16 वर्ष और अधिक होना आवश्यक हैसवारी करने (राइडिंग) की अधिकतम गति सीमा 20 किमी प्रति घंटा है

ई-स्कूटर्स सवारों के लिए अनिवार्य है किः

  1. उनकी आयु 16 वर्ष और उससे अधिक हो
  2. वे 20 किमी प्रतिघंटा की अधिकतम गति सीमा से ज़्यादा गति से राइडिंग न करें
  3. केवल उन्हीं साझा किये जाने वाले पथों और सड़कों पर सवारी करें जहाँ 60 किमी प्रति घंटा तक की गति सीमा हो
  4. सवारी करने के दौरान हर समय हैल्मेट पहने रहें
  5. यातायात नियमों का पालन करें
  6. हर समय नज़र आते रहें

ई-स्कूटर सवार निम्नांकित नहीं कर सकते हैं:

  1. फुटपाथ पर सवारी (राइड) करना
  2. सवारी (राइड) करते समय मोबाइल फ़ोन का उपयोग करना
  3. ड्रग्स या शराब के नशे में सवारी (राइड) करना
  4. यात्रियों या पशुओं को अपने साथ ले जाना या अगल-बगल में सवारी (राइड) करना
  5. तेज़ गति से चल सकने वाले ऐसे ई-स्कूटर पर सवारी (राइड) करना जो 25 किमी प्रति घंटा से ज़्यादा की गति पर चल सकता हो
  6. ऐसी सड़कों पर सवारी (राइड) करना जहाँ गति सीमा 60 किमी प्रति घंटा से अधिक हो

सुरक्षित तरीके से सवारी (राइड) करें। उन सभी लोगों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है जो विक्टोरिया की सड़कों का उपयोग करते हैं।


Was this page helpful?

 

Please tell us why (but don't leave your personal details here - message us if you need help or have questions).